UPSC Combined Geo Scientist 2025: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट भर्ती के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन
Santosh Kumar | September 23, 2024 | 12:21 PM IST | 2 mins read
पंजीकृत उम्मीदवार 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग 85 पदों को भरेगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट परीक्षा 2025 के लिए आवेदन विंडो कल यानी 24 सितंबर को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट परीक्षा 2025 प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट परीक्षा के लिए अनारक्षित और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा सभी महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी उम्मीदवारों और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
पंजीकृत उम्मीदवार 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग 85 पदों को भरेगा। यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट परीक्षा 3 चरणों में होगी: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण।
UPSC Combined Geo Scientist 2024: रिक्तियों का विवरण
परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, आयु सीमा 1 जनवरी 2025 तक 21 से 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यूपीएससी संयुक्त भू वैज्ञानिक परीक्षा के लिए सरकारी कर्मचारियों को ऊपरी आयु सीमा में अधिकतम 7 वर्ष की छूट दी जाएगी। पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक आयोग द्वारा जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट 2025 की मुख्य परीक्षा 21 और 22 जून को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जारी रिक्तियों का विवरण नीचे तालिका में देख सकते हैं-
|
पोस्ट नाम |
कुल पोस्ट |
|---|---|
|
भूविज्ञानी समूह ए |
16 |
|
भूभौतिकी-विज्ञ समूह ए |
06 |
|
केमिस्ट समूह ए |
02 |
|
वैज्ञानिक बी (जल विज्ञान, रसायन, भूभौतिकी) |
61 |
UPSC Combined Geo Scientist 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आवेदन के लिए इस लिंक पर जाएं- https://upsconline.nic.in/upsc/OTRP/index.php
- पोर्टल पर पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो अपना पंजीकरण करें।
- इसके बाद आवश्यक विवरण के साथ आईडी लॉगिन करें।
- यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट 2024 आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करके शुल्क का भुगतान करें।
- विवरण जांचें, फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार