Santosh Kumar | July 13, 2024 | 07:41 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा 600 अंकों की होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) कल यानी 14 जुलाई को संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (सीएमएस) 2024 आयोजित करेगा। आयोग द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी, पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा 600 अंकों की होगी। इसमें 250-250 अंकों के दो लिखित पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर के लिए उम्मीदवारों को 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार लिखित परीक्षा के दौरान ध्यान रखें कि हर गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी।
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए 100 अंकों का एक इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट पेपर होगा। यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम अगस्त/सितंबर 2024 माह में जारी किया जाएगा।
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना आवश्यक है।
उम्मीदवार नीचे यूपीएससी सीएमएस 2024 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश देख सकते हैं-
Also readUPSC CMS 2024 Admit Card: यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी; परीक्षा 14 जुलाई
यूपीएससी सीएमएस 2024 सूचना बुलेटिन में किसी विशिष्ट ड्रेस कोड का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन यह निर्दिष्ट किया गया है कि उम्मीदवार किसी भी प्रकार की घड़ी, चश्मा और सोने या आभूषण पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। हैंडबैग और पर्स की भी अनुमति नहीं होगी।
इसके अलावा कोई भी स्टेशनरी सामान, संचार उपकरण जैसे कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, कैलकुलेटर, लॉगटेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, कार्डबोर्ड मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
डीयू के कुलपति योगेश सिंह ने शनिवार (13 जुलाई) को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जो सत्र पहले 1 अगस्त से शुरू होने वाला था, अब सीयूईटी यूजी 2024 के कारण उसके शैक्षणिक कैलेंडर पर भी असर पड़ सकता है।
Santosh Kumar