UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू, 5 मार्च अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | February 13, 2024 | 04:46 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) कल यानी 14 फरवरी से यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार सिविल सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थानों से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम 32 वर्ष की होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। वहीं, एससी/ एसटी व ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट को 3 से 5 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
यूपीएससी सीएसई के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, बेंचमार्क दिव्यांग व महिला कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है। प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए आयोग द्वारा 19 अक्टूबर को यूपीएससी सिविल सेवा मेन एग्जाम 2024 का आयोजन किया जाएगा।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024: आवेदन प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार 14 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPSC Civil Services Prelims Exam 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉगिन करें।
- फिर आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सर्विसेज परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार 6 अटेंप्ट में शामिल हो सकते हैं, जबकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार 9 बार इस परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हैं। वहीं, एससी व एसटी वर्ग के कैंडिडेट को सिविल सेवा परीक्षा में बैठने के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
अगली खबर
]NIOS Exam 2024: एनआईओएस ने कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल डेटशीट sdmis.nios.ac.in पर की जारी
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान कक्षा 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा परिणाम एग्जाम डेट से 7 सप्ताह के भीतर जारी किया जाएगा। एनआईओएस व्यावहारिक परीक्षा भारत व विदेशों के केंद्रों में आयोजित होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी