UPSC CDS-2 Final Result 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 302 अभ्यर्थी चयनित
Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 05:38 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट में चयनित 302 उम्मीदवारों में से आईएमए के लिए कुल 190 उम्मीदवार, आईएनए के लिए 85 और एएफए के लिए 27 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा 2 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार 302 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम पीडीएफ में भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं - भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA) और ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट में चयनित 302 उम्मीदवारों में से आईएमए के लिए कुल 190 उम्मीदवार, आईएनए के लिए 85 और एएफए के लिए 27 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।
इस बार लिखित परीक्षा में इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए 2666 उम्मीदवार, इंडियन नेवल एकेडमी के लिए 814 उम्मीदवार और एयरफोर्स एकेडमी के लिए 636 उम्मीदवार पास हुए थे। इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू और बाकी जरूरी प्रक्रियाओं के बाद फाइनल लिस्ट जारी की गई है।
UPSC CDS 2 Final Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर What’s New या एग्जामिनेशन सेक्शन में जाएं।
- अब सीडीएस फाइनल रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब रिजल्ट पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
UPSC CDS 2 Final Result 2026: फाइनल डाटा
|
अकादमी
|
लिखित परीक्षा में सफल
|
अंतिम रूप से सफल (एसएसबी के बाद)
|
रिक्तियां
|
|
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA)
|
2,666
|
190
|
100
|
|
भारतीय नौसेना अकादमी (INA)
|
814
|
85
|
26
|
|
वायु सेना अकादमी (AFA)
|
636
|
27
|
32
|
|
कुल (Total)
|
4,116
|
302
|
158
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’