UPSC CDS I Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, नाम और रोल नंबर से करें चेक
Saurabh Pandey | August 1, 2024 | 08:03 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक फाइनल रिजल्ट और सीडीएस फाइनल उत्तर कुंजी की घोषणा के बाद जारी किए जाते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, जन्म तिथि, नाम, लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंक और फाइनल कुल अंक शामिल होता है।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) 1 रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
CDS Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Complete Guide
यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट पीडीएफ में सभी चार पाठ्यक्रमों यानी आईएमए, आईएनए, एएफए, ओटीए (पुरुष) और ओटीए (महिला) में प्रवेश के परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं।
UPSC CDS I Result 2024: परीक्षा तिथि
यूपीएससी सीडीएस 1 लिखित परीक्षा 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक हुई थी।
UPSC CDS I Result 2024: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूपीएससी सीडीएस I रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- अब यूपीएससी सीडीएस I रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- अब रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
UPSC CDS I Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक फाइनल रिजल्ट और सीडीएस फाइनल उत्तर कुंजी की घोषणा के बाद जारी किए जाते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, जन्म तिथि, नाम, लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंक और फाइनल कुल अंक शामिल होता है।
यूपीएससी सीडीएस 1 लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार को पास करने के बाद उम्मीदवार भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), वायु सेना अकादमी (एएफए), और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में प्रवेश सुरक्षित कर लेंगे। भारतीय सशस्त्र बल अकादमियों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को सीडीएस कट ऑफ अंक हासिल करना होगा। जो यूपीएससी उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का विश्लेषण करने के बाद जारी करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार