UPSC Student Suicide Maharashtra: यूपीएससी अभ्यर्थी ने ठाणे में इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की
Press Trust of India | September 8, 2024 | 04:30 PM IST | 2 mins read
वर्तक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक यूपीएससी अभ्यर्थी के घर से पुलिस को एक ‘सुसाइड नोट’ भी मिला है।
महाराष्ट्र: ठाणे शहर (महाराष्ट्र) में सिविल सेवा के एक अभ्यर्थी ने एक इमारत की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वर्तक नगर इलाके में हुई।
वर्तक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को व्यक्ति के घर से एक ‘सुसाइड नोट’ मिला, जिसमें उसने अपने परिवार के सदस्यों से माफी मांगते हुए कहा था कि वह सभी लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर सका और इस दुनिया में जीवित रहना अब उसके लिए मुश्किल हो रहा है।
अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी (28) के दोस्तों के अनुसार, वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाने के कारण अवसाद में था और इसलिए उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने एक आवासीय परिसर की आठवीं मंजिल पर स्थित अपने घर से छलांग लगाई और जमीन पर गिर गया।
Also read IIT-Bhubaneswar की छात्रा की प्रशासनिक भवन की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत, आत्महत्या की आशंका
उन्होंने बताया कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। वर्तक नगर पुलिस ने यूपीएससी अभ्यर्थी के आत्महत्या मामले में आकस्मिक मौत का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को उसके घर से एक ‘सुसाइड नोट’ मिला जिसमें उसने लिखा था, “मेरे लिए इस दुनिया में जीवित रहना मुश्किल है, मैं अपने माता-पिता, भाइयों और सभी से माफी चाहता हूं। मैं उनकी बहुत बड़ी उम्मीदों को पूरा नहीं कर सका, मैं उनसे बहुत प्यार करता था और मेरी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है।”
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]Central School Control Room: महाराष्ट्र नगर निगम ने छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नियंत्रण कक्ष शुरू किया
केंद्रीय विद्यालय नियंत्रण कक्ष सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सक्रिय रूप से संबोधित करने और छात्रों, अभिभावकों एवं स्कूल कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने का वादा करता है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल