UPPSC RO ARO Result 2025: यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | September 16, 2025 | 09:46 PM IST | 2 mins read
यूपी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 16 सितंबर को समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीवारों का परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
यूपी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स 2025 परीक्षा 27 जुलाई को एक पाली में आयोजित की गई थी और प्रोविजनल आंसर की 30 जुलाई को जारी की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर समीक्षा अधिकारी के कुल 338 पदों के लिए 6093, सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 79 पदों के लिए 1386 एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के कुल 2 पदों के लिए 30 अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
आगे कहा गया कि, यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा परिणाम 2025 से संबंधित प्राप्तांक तथा श्रेणीवार कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा के संदर्भ में विस्तृत विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी।
यूपीपीएससी आरओ एआरओ चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट को शामिल किया गया है। यूपी आरओ एआरओ प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मेन्स एग्जाम में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 419 पदों को भरा जाएगा।
उत्तर प्रदेश आरओ एआरओ 2025 परीक्षा के लिए करीब 10.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन केवल 4.54 लाख कैंडिडेट ही प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी आरओ एआरओ परीक्षा 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।।
UPPSC RO ARO Prelims Result 2025: डाउनलोड चरण
उम्मीद निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी आरओ एआरओ रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं ।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर विजिट करें।
- अब, ‘आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 परिणाम’ लिंक क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- Ctrl+F की सहायता से कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी