UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 29, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर (तकनीकी शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और सिक्योरिटी कोड का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ दो फोटो तथा पहचान पत्र की मूल प्रति और एक फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से केंद्र पर लानी होगी। आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी कक्ष निरीक्षक को देनी होगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर जाएं।
- कैंडिडेट्स ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- अंत में सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करें।
UPPSC Polytechnic Lecturer Exam 2026: परीक्षा तिथि
यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती परीक्षा 6 सितंबर 2026 (रविवार) को प्रदेश के 6 जिलों-लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी और मेरठ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Also read SSC Stenographer 2025 Final Result: एसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल रिजल्ट जारी, 1715 कैंडिडेट चयनित
UPPSC Polytechnic Lecturer 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स
|
पाली
|
समय
|
पेपर विवरण
|
|
पेपर 1 (सुबह)
|
सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक (2.5 घंटे)
|
सामान्य हिंदी + कोर टेक्निकल ब्रांच
|
|
पेपर 2 (दोपहर)
|
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक (2.5 घंटे)
|
सामान्य अध्ययन + कोर टेक्निकल ब्रांच
|
अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत परीक्षा में नकल करने, कराने, प्रश्नपत्र लीक करने या साजिश रचने पर सख्त दंड का प्रावधान है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा