UPPSC PCS Prelims 2024 Answer Key Objection: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स आंसर की ऑब्जेक्शन का कल आखिरी दिन
Saurabh Pandey | December 30, 2024 | 10:40 AM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स आंसर की आज यानी 30 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा प्रोविंसियल सिविल सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का कल यानी 31 दिसंबर, 2024 आखिरी दिन है।
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 में जो उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं और आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
यूपीपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स आंसर की आज यानी 30 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
UPPSC PCS Prelims 2024: आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- इसके बाद आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक पर जाएं और क्लिक करें।
- अब उन प्रश्नों का चयन करें जिन्हें आप चुनौती देना चाहते हैं।
- सभी सहायक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- अब अपनी आपत्तियां दर्ज करें।
UPPSC PCS Prelims 2024: पेपर पैटर्न
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर शामिल थे- सामान्य अध्ययन I और सामान्य अध्ययन II (जिसे CSAT भी कहा जाता है)। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप के थे और गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन शामिल था। प्रत्येक पेपर उम्मीदवार के नॉलेज, एनालिटिकल एबिलिटीज और एप्टीट्यूड का आंकलन करना था।
UPPSC PCS Prelims 2024: मार्किंग स्कीम
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक 2024 मार्किंग स्कीम के अनुसार, 0.33 की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। यदि अभ्यर्थी एक प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर देते हैं, तो इसे गलत माना जाएगा, भले ही चिह्नित उत्तरों में से एक भी सही हो।
Also read RRB NTPC Exam Dates: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट्स किसी भी समय हो सकती है घोषित, जानें लेटेस्ट अपडेट
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को राज्य के सभी 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से केवल 2,41,212 उम्मीदवार (लगभग 42%) इसके लिए उपस्थित हुए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई