UPPSC LT Grade Main Admit Card 2025: यूपी एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, 11 जुलाई को परीक्षा
Saurabh Pandey | July 8, 2026 | 08:37 AM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी ने 11 जुलाई 2026 को प्रयागराज में होने वाली एलटी ग्रेड (संगीत विषय) मुख्य परीक्षा के प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में कड़े नियमों के साथ-साथ नए एंटी-पेपर लीक कानून को लागू किया गया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) पुरुष/महिला शाखा मुख्य परीक्षा-2025 के अंतर्गत 'संगीत' विषय की परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने ओ.टी.आर. (OTR) नंबर के माध्यम से अपना प्रवेश-पत्र और जरूरी अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश-पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर पहुंचें-
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल पहचान पत्र
- पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी
UPPSC LT Grade Main Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए प्रवेश-पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना ओ.टी.आर. नंबर और मांगी गई अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
UPPSC LT Grade 2025: परीक्षा तिथि
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, संगीत विषय की मुख्य परीक्षा 11 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक केवल प्रयागराज जिले में आयोजित होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी।
UPPSC LT Grade Main Exam 2025: नकल करने या कराने पर आजीवन कारावास
इस परीक्षा में 'उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' को कड़ाई से लागू किया गया है। इसके तहत परीक्षा में नकल करना, नकल कराना, अनुचित साधनों का प्रयोग करना या प्रश्नपत्र लीक करने का षड्यंत्र रचना गंभीर अपराध माना जाएगा। यदि कोई भी अभ्यर्थी या व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाता है, तो उसे नए कानून के तहत आजीवन कारावास और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने की सजा हो सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार