Trusted Source Image

UPPSC HMO 2025 Revised Exam Pattern: यूपीपीएससी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के लिए संशोधित परीक्षा पैटर्न जारी

Abhay Pratap Singh | July 2, 2026 | 02:57 PM IST | 1 min read

यूपीपीएससी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 की परीक्षा 24 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।

यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्या डी-6/ई-1/2025 के तहत होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी (HMO) भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, प्रश्न पत्र को दो भागों में बांटा गया है, पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

आयोग ने आधिकारिक सूचना में बताया गया कि, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई (0.33) अंक काटा जाएगा। परीक्षा कुल 450 अंकों के लिए कराई जाएगी, जिसकी अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे निर्धारित की गई है।

यूपीपीएससी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत स्क्रीनिंग परीक्षा 24 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए पात्र होंगे। यूपीपीएससी एचएमओ इंटरव्यू का आयोजन कुल 50 अंकों के लिए किया जाएगा।

Also readUPPSC Assistant Town Planner Admit Card 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

UPPSC Homeopathic Medical Officer Screening Exam Pattern: संशोधित कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार संशोधित यूपीपीएससी स्क्रीनिंग परीक्षा योजना जांच सकते हैं:

भागविषयप्रश्नों का प्रकारप्रश्नों की संख्याअंकपूर्णांकसमय
1सामान्य अध्ययनऑब्जेक्टिव टाइप501504502 घंटे
2होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी पद के लिए निर्धारित विषयऑब्जेक्टिव टाइप100300
प्रश्नों की कुल संख्या150कुल अंक 450

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी पदों की स्क्रीनिंग परीक्षा से संबंधित पूर्व में जारी पाठ्यक्रम यथावत रहेंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications