Saurabh Pandey | September 16, 2025 | 05:49 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के 182 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 है।
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
श्रेणी | पदों की संख्या |
---|---|
अनारक्षित | 27 |
अनुसूचित जाति | 67 |
अनुसूचित जनजाति | 09 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 61 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 18 |
कुल पदों की संख्या | 182 |
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्ता विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए।
श्रेणी | परीक्षा शुल्क | ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क | कुल शुल्क |
---|---|---|---|
अनारक्षित / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग | 100 रुपये | 25 रुपये | 125 रुपये |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति | 40 रुपये | 25 रुपये | 65 रुपये |
दिव्यांगजन | - | 25 रुपये | 25 रुपये |
भूतपूर्व सैनिक | 40 रुपये | 25 रुपये | 65 रुपये |
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित / महिला / कुशल खिलाड़ी | 40 रुपये | 25 रुपये | 65 रुपये |
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक उत्तर देता है तो इसे गलत उत्तर माना जाएगा। यदि उम्मीदवार द्वारा कोई प्रश्न हल नहीं किया जाता है तो उस प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।