UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में करीब 20 लाख छात्र शामिल, 6 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
Saurabh Pandey | August 26, 2024 | 12:31 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के तीसरे दिन यानी 25 अगस्त को पहली पाली में 3,37,647 (70.08%) छात्र शामिल हुए, जबकि द्वितीय पाली में 3,41, 120 (70.80%) छात्र शामिल हुए।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने रविवार, 25 अगस्त को यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया है। यूपी पुलिस पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हुई है। इस परीक्षा में करीब 20 लाख छात्र अब तक शामिल हो चुके हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के तीसरे दिन यानी 25 अगस्त को पहली पाली में 3,37,647 (70.08%) छात्र शामिल हुए, जबकि द्वितीय पाली में 3,41, 120 (70.80%) छात्र शामिल हुए।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुन: परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुन: परीक्षा उत्तर प्रदेश के 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए 48,17,441 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
UP Police Constable Exam 2024: तीन दिनों में 29 एफआईआईआर
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पिछले तीन दिनों में 29 एफआईआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कानपुर, झांसी , बलरामपुर, जौनपुर और अलीगढ़ से 12 गिरफ्तारियां हुई हैं।
बता दें कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा इससे पहले 17 और 18 फरवरी, 2024 को चार पालियों में आयोजित की गई थी। हालांकि राज्य सरकार ने प्रश्नपत्र लीक होने के कारण 24 फरवरी को इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 60,244 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल