भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जारी किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
Saurabh Pandey | August 26, 2024 | 11:25 AM IST
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर joinindiannavy.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जारी किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
भारतीय नौसेना भर्ती परीक्षा 10 से 14 सितंबर तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड वाले उम्मीदवारों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल इंटेलिजेंस से 25 प्रश्न 25 अंकों के, सामान्य जागरूकता के 25 प्रश्न 25 अंकों, मात्रात्मक योग्यता के 25 प्रश्न 25 अंकों के और अंग्रेजी भाषा से भी 25 प्रश्न 25 अंकों के लिए पूछे जाएंगे।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 741 रिक्त पदों को भरना है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
Also read SSC GD 2025: एसएससी जीडी 2025 अधिसूचना जल्द ssc.gov.in पर होगी जारी, पात्रता जानें
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) शामिल है। पद की आवश्यकता के अनुसार कौशल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। उसके बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।