UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की कॉपियों की चेकिंग कल से होगी शुरू, जानें कब आएगा रिजल्ट
Santosh Kumar | March 18, 2025 | 11:18 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2025 के अनुसार, कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) कल 19 मार्च से फरवरी 2025 में आयोजित कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की 3 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू करेगी। उसके बाद, यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल 2025 में जारी किया जाएगा। छात्र परिणाम ऑनलाइन मोड में upresults.nic.in पर देख सकेंगे। वे अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 अपना रोल नंबर दर्ज करके चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड 2025 की उत्तर पुस्तिकाएं प्रदेश के 261 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में जांची जाएंगी। सभी केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कॉपियां जांचने के लिए करीब डेढ़ लाख शिक्षकों को लगाया गया है।
UP Board Result 2025: 19 मार्च से 2 अप्रैल तक मूल्यांकन
बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जो 19 मार्च से 2 अप्रैल तक लागू रहेंगे। इस हाईटेक सिस्टम का मकसद उत्तर पुस्तिकाओं की सही और बिना किसी गलती के जांच करना है। इस साल 51,37,233 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड 12वीं कला विषय की कॉपियों के लिए उन्हें प्रतिदिन 80 से अधिक तथा कुल 800 से अधिक कॉपियां नहीं दी जाएंगी।
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द
इंटरमीडिएट के अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन 45 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी। मूल्यांकन अवधि में उन्हें कुल 600 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिलेंगी।
हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन 50 से अधिक कॉपियाँ नहीं दी जाएंगी तथा कुल 700 कॉपियां दी जाएंगी। मूल्यांकन की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे तथा वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2025 के अनुसार, कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई। बोर्ड ने परीक्षा दो पालियों में आयोजित की। बोर्ड जल्द ही परिणाम की तारीख की घोषणा कर सकता है।
अगली खबर
]यूपी में 8 वर्ष में मेडिकल कॉलेजों और एमबीबीएस-पीजी सीटों की संख्या बढ़ी - चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक
चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए राजधानी लखनऊ में कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट में ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’ की स्थापना की गई है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल