UP Board 2026 Exam Centres List: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की, 4 दिसंबर तक आपत्ति
Saurabh Pandey | December 1, 2025 | 11:47 AM IST | 2 mins read
बोर्ड की केंद्र निर्धारण समिति इन आपत्तियों का निस्तारण कर 30 दिसंबर तक अंतिम सूची अपलोड करेगी। पहली बार, यूपी बोर्ड ने चयनित परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां दर्ज करने का प्रारूप भी जारी किया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए चयनित 7,448 केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी कर दी है। इनमें 910 राजकीय, 3,484 सहायता प्राप्त और 3,054 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन चयनित परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति या शिकायत हो तो विद्यार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य या विद्यालय के प्रबंधक अपना ऑनलाइन अभ्यावेदन निर्धारित प्रारूप में समुचित साक्ष्यों के साथ 4 दिसम्बर तक यूपी बोर्ड पोर्टल पर जिला केन्द्र निर्धारण समिति को प्रस्तुत कर सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) प्राप्त आपत्तियों की जांच कर समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण करेंगे और समिति द्वारा अनुमोदित सूची को 11 दिसंबर तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन भेजेंगे। यह सूची 17 दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी और 22 दिसंबर तक इस सूची पर आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
बोर्ड की केंद्र निर्धारण समिति इन आपत्तियों का निस्तारण कर 30 दिसंबर तक अंतिम सूची अपलोड करेगी। पहली बार, यूपी बोर्ड ने चयनित परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां दर्ज करने का प्रारूप भी जारी किया है। बोर्ड ने प्रयागराज में 258 केंद्र निर्धारित किए हैं।
UP Board 2026 Exam Centres List: पिछले वर्ष की तुलना में केंद्र कम
बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम है। यूपी बोर्ड ने पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षा केंद्रों की संख्या 7,657 से घटाकर 7,448 कर दी है। वर्ष 2023-24 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 8,265 केंद्र आवंटित किए गए थे।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
पिछले एक दशक से, यूपी बोर्ड केंद्र निर्धारण सूची ऑनलाइन जारी करता आ रहा है। हालांकि, आपत्तियों के निस्तारण के बाद, जिला स्तर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर हर वर्ष केंद्रों की संख्या बढ़ जाती है। वर्ष 2025 की परीक्षा के लिए, यूपी बोर्ड ने 7,657 केंद्रों का ऑनलाइन निर्धारण किया था। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 8,140 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया, जबकि 2024 में 7,864 केंद्र ऑनलाइन निर्धारित किए गए थे, जो आपत्तियों के निस्तारण के बाद बढ़कर 8,265 हो गए।
UP Board Exam Date 2026: 10वीं, 12वीं की परीक्षा तिथि
यूपीएमएसपी 18 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2026 में आयोजित करेगा। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी- पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
UPMSP 2026: प्रायोगिक परीक्षा तिथि
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी- चरण 1 और चरण 2। यूपीएमएसपी 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी तक चलेंगी, उसके बाद सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्रवेश पत्र फरवरी 2026 में जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार