Saurabh Pandey | August 17, 2026 | 11:54 AM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम अंक हासिल करने पर छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा।

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष भी दोनों कक्षाओं के कंपार्टमेंट परिणामों में बालिकाओं का पासिंग प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल 20,855 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 19,394 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से कुल 19,191 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।
हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा विवरण | बालक | बालिका | कुल |
पंजीकृत परीक्षार्थी | 15,705 | 5,150 | 20,855 |
सम्मिलित परीक्षार्थी | 14,616 | 4,778 | 19,394 |
उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 14,456 | 4,735 | 19,191 |
उत्तीर्ण प्रतिशत | 98.91% | 99.10% | 98.95% |
यूपी बोर्ड इंटमीडिएट (12वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 21,227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 20,540 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कुल 16,286 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
इंटमीडिएट कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा विवरण | बालक | बालिका | कुल |
पंजीकृत परीक्षार्थी | 11,256 | 9,971 | 21,227 |
सम्मिलित परीक्षार्थी | 10,839 | 9,701 | 20,540 |
उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 8,388 | 7,898 | 16,286 |
उत्तीर्ण प्रतिशत | 77.39% | 81.41% | 79.29% |
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि साइबर अपराधी छात्रों को फोन कॉल, मैसेज या ईमेल के जरिए उनके मार्क्स बढ़ाने या फेल होने पर पास कराने का लालच देकर धोखाधड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं।
Santosh Kumar