Saurabh Pandey | July 24, 2025 | 05:48 PM IST | 2 mins read
इससे पहले, यूपी बोर्ड इम्प्रूवमेंट परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बोर्ड को परीक्षा तिथि में संशोधन करना पड़ा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की कम्पार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी हैं। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 26 जुलाई को आयोजित होने वाली हैं। परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इससे पहले, यूपी बोर्ड इम्प्रूवमेंट परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बोर्ड को परीक्षा तिथि में संशोधन करना पड़ा।
यूपी बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा हिन्दी, प्रारम्भिक हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, गृह विज्ञान- (केवल बालिकाओं के लिये), विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संगीत गायन, संगीत वादन, वाणिज्य, चित्रकला, कृषि, सिलाई, कम्प्यूटर, प्लम्बर विषय के लिए आयोजित की जाएगी।
हिन्दी, सामान्य हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, गणित, सैन्य विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, तर्कशास्त्र, संगीत गायन, संगीत वादन, चित्रकला (आलेखन), चित्रकला (प्राविधिक), समाजशास्त्र, कम्प्यूटर, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिए), व्यवसाय अध्ययन, कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिए), कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिए), कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिए)
इस वर्ष, कुल 25,45,815 छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 22,94,122 उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं में, 25,98,560 छात्रों ने परीक्षा दी और 21,08,774 उत्तीर्ण हुए। जो छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे आगामी कंपार्टमेंट या सुधार परीक्षा में भाग ले सकते हैं।