Abhay Pratap Singh | June 7, 2026 | 10:48 AM IST | 2 mins read
यूपी टीजीटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए 10 अंकों का रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी टीजीटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को यूपी टीजीटी आंसर की पर 12 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। यूपी टीजीटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी।
इसके बाद यूपीईएसएससी यूपी टीजीटी 2026 परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार उत्तर पुस्तिकाओं और यूपी टीजीटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 का उपयोग करके संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 3 जून और 4 जून को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पेन-एवं-पेपर मोड में कराई गई गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “https://www.upessc.net/tgtqsobj2026/Login.aspx के माध्यम से लॉगिन करने के बाद मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति (यदि कोई हो) हो तो 6 जून से 12 जून, 2026 की रात 12:00 बजे तक ऑनलाइन दर्ज किया जा सकता है। दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।”
यूपीईएसएससी ने बताया कि ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। यूपी टीजीटी परीक्षा की मास्टर प्रोविजनल आंसर की कुल 15 विषयों के लिए जारी की गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी टीजीटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।