UPTET Answer Key 2026 Objection: यूपी टेट प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका कल, जानें लिंक
Abhay Pratap Singh | July 13, 2026 | 03:12 PM IST | 2 mins read
यूपी टीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से कल यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने की विंडो बंद कर दी जाएगी। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर 14 जुलाई 2026 की रात 12:00 बजे तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
यूपी टेट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। निर्धारित समय-सीमा के भीतर लागू शुल्क और सहायक दस्तावेजों के साथ उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपी टेट 2026 फाइनल आंसर की तैयार और जारी की जाएगी।
आयोग ने यूपी टेट 2026 की प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई को जारी की थी और उसी दिन आपत्ति दर्ज करने का लिंक भी सक्रिय कर दिया गया था। यूपी टीईटी 2026 का आयोजन पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 2 व 3 जुलाई को दो-दो पालियों में और 4 जुलाई को 1 पाली में किया गया था।
यूपी टीईटी आंसर की 2026 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। यूपी टेट 2026 रिजल्ट की घोषणा यूपी टीईटी फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, ऑनलाइन लिंक के अलावा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि व समय के बाद यूपी टेट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक बंद हो जाएगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए यूपीईएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
UPTET Answer Key 2026 Objection Link: आपत्ति प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी टेट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- डायरेक्ट लिंक www.upessc.net/tetquestionChallenge/Login.aspx पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- “आंसर की ऑब्जेक्शन” या “चैलेंज आंसर की” लिंक पर क्लिक करें।
- आपत्ति वाले पेपर, क्वेश्चन बुकलेट/कोड और संबंधित प्रश्न का चयन करें।
- सही ऑप्शन चुनें और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑब्जेक्शन फीस (यदि कोई हो) जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार