Abhay Pratap Singh | July 13, 2026 | 02:29 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई सीएसईईटी जून रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से जून 2026 सेशन के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) रिजल्ट 15 जुलाई, 2026 को जारी किए जाएंगे। आईसीएसआई की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu पर जाकर सीएसईईटी जून 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे।
आईसीएसआई सीएसईईटी जून रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी को आईसीएसआई सीएसईईटी 2026 एग्जाम में सफल होने के लिए प्रत्येक पेपर (विषय) में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “1 जून से 4 जून, 2026 तक आयोजित कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून 2026 सेशन का परिणाम बुधवार, 15 जुलाई 2026 को दोपहर 02:00 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम के साथ ही उम्मीदवार के विषय-वार अंक संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराए जाएंगे।”
Also readUPTET Answer Key 2026: यूपी टेट आंसर की upessc.up.gov.in पर जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्तियां
आईसीएसआई ने आगे कहा कि, जून 2026 सेशन के सीएसईईटी का फॉर्मल ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद इंस्टीट्यूट की वेबसाइट icsi.edu पर अपलोड कर दिया जाएगा, ताकि कैंडिडेट्स इसे अपने संदर्भ, इस्तेमाल और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड कर सकें। रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।
सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण उम्मीदवार ही इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित बाकी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने के बाद सीएस एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम में एनरोल करने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीएसआईईटी जून 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
कॉजपा की ओर से जारी स्वास्थ्य सूचना के मुताबिक, भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से वांगचुक का रक्तचाप गिरकर 104/66 एमएम एचजी (मिलीमीटर इन मर्करी) हो गया है, जबकि उनका वजन 7.8 किलोग्राम घट गया।
Santosh Kumar