UP School News: अब सिर्फ किताबों की नहीं, हुनर की भी होगी पढ़ाई, यूपी में 'लर्निंग बाय डूइंग' कार्यक्रम शुरू
Press Trust of India | July 10, 2025 | 10:34 PM IST | 1 min read
राज्य सरकार ने यूनिसेफ और विज्ञान आश्रम के तकनीकी सहयोग से 60 कौशल आधारित गतिविधियों का शिक्षक मैनुअल विकसित किया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा को व्यावहारिक और कौशल-आधारित बनाने के उद्देश्य से 'लर्निंग बाय डूइंग' कार्यक्रम शुरू किया है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शुरू की गई है। इस कार्यक्रम के तहत, कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को लकड़ी का काम, धातु का काम, ऊर्जा एवं पर्यावरण, कृषि एवं बागवानी, तथा स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने विज्ञान और गणित के शिक्षकों को मल्टी स्किलिंग पर 4 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण भी दिया है, ताकि शिक्षक न केवल छात्रों को पढ़ाएं बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन के लिए भी तैयार करें।
राज्य सरकार ने यूनिसेफ और विज्ञान आश्रम के तकनीकी सहयोग से 60 कौशल आधारित गतिविधियों का शिक्षक मैनुअल विकसित किया है और इसे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने अनुमोदित किया है।
Also read UP News: यूपी में कक्षा 6 से 8 तक की एनसीईआरटी की किताबों में वैदिक गणित को किया जाएगा शामिल
कार्यक्रम को 2024-25 में विस्तारित करते हुए, प्रदेश के 75 जिलों के 2274 उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। प्रत्येक प्रयोगशाला को 205 प्रकार के आधुनिक उपकरणों एवं औजारों से सुसज्जित किया गया।
सरकार अगले चरण में इस कार्यक्रम को 3288 और स्कूलों में लागू करने की योजना बना रही है। समग्र शिक्षा और 'पीएम श्री' योजना के तहत इसका विस्तार किया जाएगा, जिससे लाखों छात्र व्यावसायिक शिक्षा से लाभान्वित होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार