UP Rojgar Sangam: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी में जर्मन भाषा का फ्री कोर्स, जल्द शुरू होगा बैच
Saurabh Pandey | August 26, 2026 | 05:55 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत लखनऊ के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMCLU) परिसर में युवाओं के लिए 3 से 4 महीने का मुफ्त जर्मन भाषा कोर्स (A1-B2 लेवल) आयोजित किया जा रहा है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार संगम, रोजगार मिशन और सेवा मित्र (रोजगार निदेशालय) के तत्वावधान में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMCLU), लखनऊ में जर्मन भाषा का मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जर्मन भाषा सिखाकर जर्मनी में प्लेसमेंट और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
यह ट्रेनिंग कार्यक्रम कुल 3 से 4 महीने की अवधि का होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को A1 से लेकर B2 लेवल तक की जर्मन भाषा सिखाई जाएगी। कोर्स को दो चरणों में विभाजित किया गया है। पहले 1.5 से 2 महीने की पढ़ाई (A1 और A2 लेवल) विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन माध्यम से होगी। इसके बाद के 1.5 से 2 महीने का प्रशिक्षण (B1 और B2 लेवल) ऑनलाइन मोड में संचालित किया जाएगा, ताकि छात्र घर बैठे भी अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।
रोजगार निदेशालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग यूनिवर्सिटी कैंपस और ऑनलाइन दोनों तरह से दी जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को सीखने के लिए सुविधाजनक विकल्प मिलेंगे।
ट्रेनिंग के दौरान छात्रों की रोजाना 4 घंटे की क्लास ली जाएगी, जिसमें 2 घंटे थ्योरी और 2 घंटे प्रैक्टिकल का अभ्यास शामिल होगा। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के रहने और खाने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी; इसकी व्यवस्था छात्रों को स्वयं ही करनी होगी।
German Language Training Programme: ट्रेनिंग फ्री, सिक्योरिटी मनी
यह पूरा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अभ्यर्थियों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क है। हालांकि, कोर्स के लिए 5,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करानी होगी, जो प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने और प्रमाण पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों को वापस कर दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस कोर्स से जुड़ी किसी भी जानकारी या पंजीकरण के लिए व्हाट्सएप नंबर 9278068826 पर संपर्क कर सकते हैं।
Also read UGC NET June 2026 Result: यूजीसी नेट जून फाइनल आंसर की, रिजल्ट इसी सप्ताह होगा जारी-एनटीए
German Language Training Programme: जल्द शुरू होगा अगला बैच
इस प्रोग्राम का अगला बैच जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इस पहल का मकसद उम्मीदवारों को जर्मन भाषा में माहिर बनने और जर्मनी में करियर के मौकों के लिए अपनी तैयारी बेहतर करने में मदद करना है। जो उम्मीदवार इस प्रोग्राम में दिलचस्पी रखते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्रेशन, योग्यता और बैच शुरू होने की तारीख के बारे में जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश के रोजगार निदेशालय की आधिकारिक अपडेट देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार