Trusted Source Image

UGC NET June 2026 Result: यूजीसी नेट जून फाइनल आंसर की, रिजल्ट इसी सप्ताह होगा जारी-एनटीए

Saurabh Pandey | August 26, 2026 | 02:36 PM IST | 1 min read

यूजीसी नेट जून परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी की के खिलाफ उठाई गई चुनौतियों पर विचार करने के बाद ही फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। फाइनल आंसर की का इस्तेमाल रिजल्ट प्रक्रिया के लिए किया जाएगा।

यूजीसी नेट आंसर की 16 अगस्त 2026 को जारी की गई थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को जवाबों को चुनौती देने की अनुमति दी गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट आंसर की 16 अगस्त 2026 को जारी की गई थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को जवाबों को चुनौती देने की अनुमति दी गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पुष्टि की है कि यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित किया जाएगा। हालांकि एनटीए की तरफ से कोई तारीख नहीं बताई गई है। एजेंसी ने घोषणा की है कि 84 विषयों के यूजीसी नेट के साथ-साथ सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एईईईए (पीजी) और एआईसीई (PhD) 2026 की फाइनल आंसर की और नतीजे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश किए जाएंगे।

यूजीसी नेट आंसर की 16 अगस्त 2026 को जारी की गई थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को जवाबों को चुनौती देने की अनुमति दी गई थी। आंसर की को चुनौती देने की विंडो 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे तक खुली रही थी। एनटी की तरफ से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ NTA की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

यूजीसी नेट जून परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी की के खिलाफ उठाई गई चुनौतियों पर विचार करने के बाद ही फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। फाइनल आंसर की का इस्तेमाल रिजल्ट प्रक्रिया के लिए किया जाएगा।

Capture

UGC-NET June 2026: री-एग्जाम डेट

एनटीए अंग्रेजी, समाजशास्त्र और कॉमर्स विषयों के लिए 9 और 10 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा। शहर की जानकारी वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications