Trusted Source Image

JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से होगा शुरू, पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि

Saurabh Pandey | January 15, 2026 | 11:24 AM IST | 2 mins read

JEECUP एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो हर साल सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों/कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

जीकप प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
जीकप प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की तरफ से यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 15 जनवरी से शुरू होगी। राज्य भर के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है।

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10 की परीक्षा या उसके समकक्ष योग्यता न्यूनतम 35% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा के अनुसार, आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2026 तक कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए।

JEECUP 2026 Application fees:आवेदन शुल्क

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।

JEECUP 2026: परीक्षा तिथि

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, JEECUP 2026 परीक्षाएं 15 से 22 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

जीकप प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे। इस सत्र की परीक्षा में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसके तहत नकारात्मक अंकन नहीं होगा। इस बदलाव से उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों को रणनीतिक आत्मविश्वास के साथ हल करने का अवसर मिलेगा। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

JEECUP 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम
तिथि
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत
15 जनवरी, 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि
30 अप्रैल, 2026
प्रवेश पत्र (Admit Card) की उपलब्धता
मई 2026 का पहला सप्ताह (संभावित)
JEECUP 2026 परीक्षा तिथियां (CBT मोड)
15 मई से 22 मई, 2026
परिणाम (Result) की घोषणा
30 मई, 2026
ऑनलाइन काउंसलिंग की शुरुआत
05 जून, 2026
शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ
01 अगस्त, 2026

Also read BPSC CCE Exams: 70वीं परीक्षा के प्रथम चरण के साक्षात्कार का एडमिट कार्ड कल होगा जारी; 71वीं मेंस डेट भी घोषित

JEECUP क्या है?

JEECUP एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो हर साल सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों/कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications