UPSSSC Exam 2026: यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्य परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | May 31, 2026 | 11:55 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त कैडर) मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 29 जून को दो घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा।
यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
UP Pollution Control Board Recruitment 2026: कुल पद
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विभिन्न कैडर में आयोग द्वारा कुल 115 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में यूपी पीईटी स्कोर 2025, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा चरण शामिल है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
Also read UP TGT Admit Card 2026: यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर जारी, दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2026 के तहत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा की लिखित (मुख्य) परीक्षा 29 जून, 2026 (सोमवार) को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किए जाने का निर्णय आयोग द्वारा लिया गया है।”
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीवारों को आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Pollution Control Board 2026 Admit card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का करके उम्मीदवार यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- प्रवेश पत्र जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार