Trusted Source Image

UP Police SI Recruitment 2023 : यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 7 जनवरी से

Mithilesh Kumar | December 29, 2023 | 10:47 AM IST | 2 mins read

कुल 921 पदों पर भर्ती के लिए uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इन पदों के लिए 7 जनवरी 2024 से आवेदन शुरू होगा।

बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 7 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 7 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकेंगे।

नई दिल्ली : यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कुल 921 पदों पर भर्ती के लिए uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इनके लिए 7 जनवरी 2024 से आवेदन शुरू होगा।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कुल 921 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके माध्यम से पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) (UP Police SI Recruitment 2023), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 7 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक कर सकेंगे।

आवेदन शुल्क 400 रुपए देना होगा। ऑनलाइन फीस जमा करने और आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 है। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2023 से की जाएगी। यूपी के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए योग्यता किसी भी विषय से स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से और अंग्रेजी टाइपिंग कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से होना चाहिए। उम्मीदवार को शॉर्टहैंड यानि हिंदी आशुलिपिक श्रुतिलेख भी न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति से आना चाहिए। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट या समकक्ष योग्यता भी जरूरी है।

एएसआई क्लर्क पद के लिए योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग (इन्स्क्रिप्ट की बोर्ड यूनिकोड में) कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से और अंग्रेजी टाइपिंग कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से होना चाहिए। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट या समकक्ष योग्यता भी जरूरी है।

इन पदों पर होगी बहाली :

  • पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) -268 पद
  • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)-449
  • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)-204

इसमें पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) के 114 पद अनारक्षित हैं। 25 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, 71 पद ओबीसी के लिए, 54 पद एससी और 4 पद एसटी के लिए आरक्षित किए गए हैं।

2.30 घंटे की होगी परीक्षा

400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें 200 प्रश्न होंगे और समयावधि 2.30 घंटे होगी। इसमें सामान्य हिंदी और कम्प्यूटर ज्ञान से 100 अंक, सामान्य जानकारी और सामयिक विषय से 100 अंक, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा से 100 अंक और मानसिक अभिरूचि परीक्षा, बुद्धिलब्धि परीक्षा और तार्किक परीक्षा से 100 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications