UP Police Recruitment 2024: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 40 हजार सिपाहियों की नई भर्ती का किया ऐलान
Santosh Kumar | September 3, 2024 | 02:41 PM IST | 2 mins read
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन भर्तियों में पिछली सरकारों की तरह कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में नई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि वर्तमान में 60,000 से अधिक पुलिस भर्तियां चल रही हैं। इनकी नियुक्ति के साथ ही जल्द ही 40,000 और कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। सीएम योगी ने यह घोषणा यूपी के मुरादाबाद में मेगा रोजगार मेले के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए की।
इससे पहले वाराणसी में भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम में सीएम ने अगले दो साल में यूपी पुलिस में 1 लाख युवाओं की भर्ती करने का ऐलान किया। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन भर्तियों में पिछली सरकारों की तरह कोई भेदभाव नहीं होगा।
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव पर भी निशाना साधा और बेरोजगारी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। सीएम योगी ने आगे कहा कि साल 2017 से पहले चाचा-भतीजे की जोड़ी नौकरी के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठती थी।
सीएम ने कहा इसके चलते कोर्ट ने नौकरियों पर रोक लगा दी थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सीएम योगी ने दावा किया है कि अगले दो साल में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
सीएम ने कहा कि हमने 6.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर सरकारी नौकरी दी है। मैं अभी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी से आ रहा हूं। जहां मैंने 74 डिप्टी एसपी की दीक्षा परेड की सलामी ली। अब युवा यूपी पुलिस का हिस्सा बनेंगे।
बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को राज्य के 67 जिलों में 1,174 जगहों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की। अब उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम