UP Police Bharti 2022: गोरखपुर में बारिश के कारण रेडियो ऑपरेटर पीईटी रद्द, लखनऊ में होगा एग्जाम, जानें डेट्स
Santosh Kumar | May 23, 2025 | 09:22 AM IST | 1 min read
बोर्ड ने सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे नई तिथि को लखनऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर अपने पुराने एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित हों।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो कैडर में भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) भारी बारिश के कारण गोरखपुर में रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा पहले 20 से 24 मई 2025 (21 मई को छोड़कर) तक 26वीं बटालियन पीएसी, गोरखपुर में आयोजित होने वाली थी। अब यह परीक्षा 35वीं बटालियन पीएसी, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अधिसूचना जारी कर परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा की है।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे नई तिथि को लखनऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर अपने पुराने एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
बोर्ड ने कहा है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 20, 22, 23 और 24 मई को होनी थीं, उन्हें अब उसी क्रम में लखनऊ पहुंचना होगा।
नई तिथियों के अनुसार, गोरखपुर में 20 मई को होने वाली परीक्षा अब 25 मई को, 22 मई को होने वाली परीक्षा 26 मई को तथा लखनऊ में 23 मई को होने वाली परीक्षा 27 मई को होगी। इसके अलावा 28 मई को रिजर्व तिथि रखी गई है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस भर्ती की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमें दौड़ना, लंबी कूद और अन्य फिटनेस मापदंड शामिल हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले तैयारी बनाए रखें और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
अगली खबर
]UPSC Prelims Answer Key 2024: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स आंसर की upsc.gov.in पर जारी, पेपर 1 से 3 सवाल हटाए गए
यूपीएससी सीएसई 2024 प्रीलिम्स में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से सामान्य अध्ययन पेपर 1 और सामान्य अध्ययन पेपर 2 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल