UP Police Constable Final Result 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर घोषित, कटऑफ जानें
Abhay Pratap Singh | March 13, 2025 | 02:12 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 13 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सभी चरणों में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूपीपीआरपीबी ने अपनी वेबसाइट पर यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर चयनित 60,244 उम्मीदवारों की कैटेगरी वाइज सूची पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर दी है।
यूपीपीआरपीबी ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को संपन्न लिखित परीक्षा के उपरान्त अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंकों (Normalized Score) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार, विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष चयनित 60,244 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है ।”
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी), चिकित्सा परीक्षण, अंतिम मेरिट सूची और चयन को शामिल किया गया है। सभी चरण पास करने वाले उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी सिपाही कांस्टेबल भर्ती अंतिम चयन सूची 2025 में दिए गए हैं।
UP Police Constable Result 2025 Sarkari Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- "UP Police Constable Result 2025" या "UP Police Constable Scorecard 2025" पर क्लिक करें।
- आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- "View Result" बटन पर क्लिक करें।
- अब, यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
UP Police Constable Cut Off 2025: कैटेगरी वाइज कटऑफ
यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल चयन सूची के साथ ही कैटेगरी वाइट कटऑफ अंकों की भी घोषणा की है, जिसे नीचे दी गई सारणी में जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | कैटेगरी | पदों की संख्या | चयनित उम्मीदवारों की संख्या | वर्टिकल आरक्षण कटऑफ |
|---|---|---|---|---|
| 1 | अनारक्षित | 24,102 |
24,102
|
225.75926
|
| 2 | ईडब्ल्यूएस | 6,024 |
24,102
|
209.26396
|
| 3 | ओबीसी | 16,264 |
16,264
|
216.58607
|
| 4 | एससी | 12,650 |
12,650
|
196.17614
|
| 5 | एसटी | 1,204 | 12,650 |
170.03020
|
| कुल | 60,244 |
60,244
|
|
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’