UP Police Constable Exam 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज, इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें परीक्षा स्थल
Santosh Kumar | February 17, 2024 | 07:34 AM IST | 2 mins read
बोर्ड ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) आज यानि 17 फरवरी को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा 2 दिन 17, 18 फरवरी को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के संबंध में उम्मीदवारों के साथ कुछ दिशानिर्देश साझा किए हैं, जिन्हें परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले जरूर एक बार देखना चाहिए।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा राज्य के 75 जिलों के 2377 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा की प्रत्येक पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए हर जिले के अलावा भर्ती बोर्ड मुख्यालय में भी दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
UP Police Constable Exam 2023 के लिए जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है, जबकि दोपहर की पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
UP Police Constable Exam: ये दस्तावेज है जरूरी
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें क्योंकि परीक्षा स्थल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का होना जरूरी है।
- उम्मीदवारों को फोटो पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड की हार्ड कॉपी, फोटो पहचान प्रमाण के रूप में पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/ई-आधार लाना चाहिए।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर पारदर्शी नीला/काला बॉल प्वाइंट पेन ले जाने की अनुमति होगी।
- उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें लानी होंगी।
UP Police Constable Exam 2023: जरूरी दिशानिर्देश
UP Police Constable Exam के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
- उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि वे अनिवार्य नेत्र स्कैनिंग प्रक्रिया के लिए निर्धारित पाली से दो घंटे पहले अपने संबंधित केंद्रों पर पहुंचें।
- परीक्षा अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए सुरक्षा उपायों और निर्देशों का अनुपालन करना होगा।
- UP Police Constable Exam ऑफलाइन लिखित परीक्षा OMR आधरित होगी।
- गलत उत्तरों उत्तरों के लिए 0.5 नकारात्मक अंक होंगे।
- परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- केवल सूची में नामित उम्मीदवारों को ही संबंधित तिथि, समय और पाली पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के अंदर क्रेडिट/डेबिट कार्ड, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, आभूषण, बटुआ, खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है।
परीक्षा से संबंधित अधिक दिशानिर्देश पढ़ने के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक साइट पर भी जा सकते हैं। आपको बता दें कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस परीक्षा अभियान का लक्ष्य 60,244 कांस्टेबल पदों को भरना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का लक्ष्य सभी प्रतिभागियों के लिए निष्पक्ष और कुशल परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी