UP Police Constable DV-PST: प्रयागराज जिले के लिए यूपी पुलिस डीवी, पीएसटी की तारीखों में बदलाव, जानें नई डेट्स
Saurabh Pandey | January 4, 2025 | 03:56 PM IST | 1 min read
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) 26 दिसंबर, 2024 को 75 जिलों में शुरू हुई। बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए लगभग 2.5 गुना यानी 1,74,316 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए रिजर्व पुलिस लाइन्स, प्रयागराज सेंटर में आयोजित होने वाले डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी/पीएसटी) को री-शेड्यूल कर दिया है। प्रयागराज सेंटर में आयोजित होने वाली फिजिकल परीक्षा की नई तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रिजर्व पुलिस लाइन्स, प्रयागराज सेंटर में अब दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) 5, 6 और 7 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा।
इससे पहले रिजर्व पुलिस लाइन्स, प्रयागराज सेंटर में डीवी/पीएसटी परीक्षा 28, 29 और 30 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली थी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) 26 दिसंबर, 2024 को 75 जिलों में शुरू हुई। बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए लगभग 2.5 गुना यानी 1,74,316 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा