UP Police Constable Answer Key: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की कल से करें डाउनलोड, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | September 10, 2024 | 09:00 PM IST | 1 min read
भर्ती बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में कोई गलती लगती है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने आज 10 सितंबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की को लेकर नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में भर्ती बोर्ड ने आंसर-की जारी करने और आपत्ति दर्ज करने की तारीखें बताई हैं। बोर्ड कल यानी 11 सितंबर से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी करना शुरू कर देगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की दोबारा परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी कल यानी 23 अगस्त को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की दोनों पालियों की आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी जारी उत्तर कुंजी पर 15 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
UP Police Constable Answer Key: विसंगति होने पर आपत्ति दर्ज करें
भर्ती बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में कोई गलती लगती है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और प्रश्नपत्र क्रमांक डालकर लॉगइन करना होगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। पीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना होगा।
UP Police Constable Answer Key: आंसर-की जारी करने की तिथि
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 जारी करने और आपत्ति प्रस्तुत करने की तारीख की जांच कर सकते हैं-
|
परीक्षा तिथि |
आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि |
आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि |
|---|---|---|
|
23 अगस्त |
11 सितंबर |
15 सितंबर |
|
24 अगस्त |
12 सितंबर |
16 सितंबर |
|
25 अगस्त |
13 सितंबर |
17 सितंबर |
|
30 अगस्त |
14 सितंबर |
18 सितंबर |
|
31 अगस्त |
15 सितंबर |
19 सितंबर |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा