UP Police Constable Answer Key: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 31 अगस्त की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | September 15, 2024 | 11:09 AM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 31 अगस्त को आयोजित परीक्षा के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 जारी कर दी है। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर-की की जांच कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल 31 अगस्त परीक्षा (दोनों शिफ्ट) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 19 सितंबर सुबह 12 बजे तक खुली रहेगी। इससे पहले, बोर्ड द्वारा 23, 24, 25 और 30 अगस्त की यूपी पुलिस सिपाही परीक्षा के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
यूपीपीआरपीबी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23, 24, 25 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की दोनों पालियों के प्रश्नों पर आपत्तियां प्रस्तुत करने हेतु लिंक https://ctcp24.com/uppbpbcst23/in है।”
Also read UP News: मेरठ में फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS में दाखिला, डॉक्टर बनने के लिए 20 छात्र बने बौद्ध
यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी और यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल की कुल 60,244 रिक्तियां भरी जाएंगी।
हाल ही में, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में 40 हजार जवानों की और भर्तियां की जाएंगी, जिनमें से 10 हजार रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Police Constable Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- अपनी परीक्षा तिथि के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक खोलें।
- उम्मीदवार पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट करें और यूपी पुलिस उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- कैंडिडेट इसे जांचें, प्रिंटआउट निकालें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल संशोधित, upneet.gov.in पर करें पंजीकरण
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 23 सितंबर से विकल्प भर सकेंगे। बता दें, इससे पहले राउंड 2 की मेरिट सूची 15 सितंबर को घोषित होने वाली थी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’