Trusted Source Image

UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 मेरिट लिस्ट कल upneet.gov.in पर होगी जारी

Abhay Pratap Singh | September 19, 2024 | 11:57 AM IST | 2 mins read

नीट यूजी भारत भर में स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों (एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

कैंडिडेट 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच यूपी के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
कैंडिडेट 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच यूपी के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक (DGME) की ओर से कल यानी 20 सितंबर को यूपी नीट यूजी 2024 (UP NEET UG 2024) काउंसलिंग राउंड 2 के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर यूपी नीट यूजी राउंड 2 मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवार यूपी नीट यूजी मेरिट लिस्ट में ऑल इंडिया रैंक, नाम, रोल नंबर, जेंडर, कैटेगरी, पिता का नाम, प्राप्त अंक और पर्सेंटाइल स्कोर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। इसके बाद, 23 से 26 सितंबर तक च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया आयोजित होगी। सीट आवंटन परिणाम 28 सितंबर तक आने की उम्मीद है, प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगी।

नीट यूजी 2024 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही UP NEET UG 2024 काउंसलिंग पंजीकरण के लिए पात्र हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध राज्य कोटे की 85% सीटों पर यूपी नीट यूजी काउंसलिंग से प्रवेश दिया जाता है। मेरिट सूची के आधार पर निजी मेडिकल कॉलेजों में 100 प्रतिशत MBBS और BDS सीटों के लिए भी प्रवेश उपलब्ध है।

Also readMP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित, राउंड 2 चॉइस फिलिंग डेट 22 सितंबर तक बढ़ी

नोटिस में कहा गया कि, पहले पंजीकरण और आवेदन शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवारों को फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। नए आवेदकों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क और सरकारी सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2 लाख रुपये और निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1 लाख रुपये सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।

UP NEET UG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज

यूपी नीट यूजी 2024 प्रवेश प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • यूपी नीट यूजी 2024 हाल टिकट।
  • नीट 2024 परिणाम।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • अधिवास प्रमाणपत्र।

UP NEET UG Counselling 2024: मेरिट लिस्ट कैसे जांचें

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके मेरिट लिस्ट की जांच कर सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मेरिट सूची लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications