UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी राउंड 5 मेरिट लिस्ट जारी, चॉइस फिलिंग शुरू, 16 दिसंबर को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | December 12, 2025 | 06:03 PM IST | 1 min read
यूपी नीट यूजी के पहले, दूसरे, तीसरे एवं स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग में पंजीकृत एवं अनावंटित, ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा पूर्व में सिक्योरिटी मनी जमा की गई है, उन्हें पांचवे राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए दोबारा सिक्योरिटी मनी जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय की तरफ से यूपी नीट यूजी राउंड 5 की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपी नीट यूजी राउंड 5 बीडीएस मेरिट लिस्ट 2025 जारी हो चुकी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर 5वें चरण की मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
यूपी नीट यूजी (बीडीएस) राउंड 5 मेरिट लिस्ट में उन पंजीकृत उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जो सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम लिस्ट में होंगे, वे चॉइस-फिलिंग फॉर्म भरेंगे। चॉइस फिलिंग प्रक्रिया भी 12 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 15 दिसंबर शाम 5 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज का चयन कर उसे लॉक कर सकते हैं।
UP NEET UG Counselling 2025: पंजीकरण शुल्क
यूपी नीट यूजी 2025 की पांचवे राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने वाले समस्त क्वालीफाइड अभ्यर्थियों को अलग से 2,000 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करते हुए नए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण शुल्क किसी भी दशा मे वापस नहीं किया जाएगा।
UP NEET UG Counselling 2025: सिक्योरिटी मनी
ऐसे अभ्यर्थी जो राजकीय एवं निजी दोनों क्षेत्र की डेंटल कालेजो की सीटों के लिए काउसलिंग में प्रतिभाग करना चाहतें है, उन्हें 1,00,000 रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।
|
विवरण
|
सिक्योरिटी मनी
|
|---|---|
|
राजकीय क्षेत्र की डेंटल पाठ्यक्रम की सीटों के लिए
|
30,000 रुपये
|
|
निजी क्षेत्र की डेंटल पाठ्यक्रम की सीटों के लिए
|
1,00,000 रुपये
|
UP NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन के बाद प्रवेश लेना जरूरी
यदि कोई अभ्यर्थी पांचवे राउंड की काउंसलिंग से आवंटन के बाद प्रवेश नहीं लेता है, तो ऐसे अभ्यर्थियों की जमा सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी तथा यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026-27 के लिए प्रतिबंधित (Debar) कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार