Trusted Source Image

UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 7 अक्टूबर से होंगे शुरू, जानें शेड्यूल

Santosh Kumar | October 4, 2024 | 05:10 PM IST | 2 mins read

जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तय की गई है।

Back

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।  (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर से निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तय की गई है।

यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85 फीसदी राज्य कोटे की सीटों और निजी मेडिकल कॉलेजों में सभी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन नीट यूजी 2024 मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

UP NEET UG Counselling 2024: पंजीकरण शुल्क

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए, सभी पात्र उम्मीदवारों को वेबसाइट पर 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। चॉइस फिलिंग के लिए पात्रता की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन भी जरूरी है।

इसके अलावा, उम्मीदवारों को सरकारी राज्य कोटे की सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये और निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये की सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा।

Also readNEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 नए कॉलेज में जुड़ी 150 एआईक्यू सीटें

UP NEET UG 2024 Counselling: राउंड 3 शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी नीट 2024 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं-

इवेंट्सतिथि

ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड

7 अक्टूबर 2024 (दोपहर 2 बजे से) से 9 अक्टूबर 2024 (दोपहर 2 बजे तक)

पंजीकरण एवं सुरक्षा राशि जमा करने की तिथि

7 अक्टूबर 2024 (दोपहर 2 बजे से) से 9 अक्टूबर 2024 (शाम 5 बजे तक)

मेरिट सूची घोषणा की तिथि

10 अक्टूबर, 2024

ऑनलाइन विकल्प भरने की तिथि

11 अक्टूबर 2024 (दोपहर 2 बजे से) से 15 अक्टूबर 2024 (दोपहर 2 बजे तक)

आवंटन परिणाम घोषणा की तिथि

18 अक्टूबर, 2024

आवंटन पत्र एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि

19 अक्टूबर, 2024 और 21 से 23 अक्टूबर, 2024

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications