UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण आज से upneet.gov.in पर शुरू, शेड्यूल
Saurabh Pandey | October 7, 2024 | 10:32 AM IST | 2 mins read
वे अभ्यर्थी जो पहले ही पिछले राउंड में काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, लेकिन पंजीकरण शुल्क और सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान नहीं किया है, वे भुगतान पूरा करके यूपी नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशक (डीएमई), उत्तर प्रदेश की तरफ से एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 7 अक्टूबर से शुरू होगी। तीसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है। मेरिट सूची 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे ऑनलाइन चॉइस फिलिंग विंडो खुलेगी, जो 15 अक्टूबर तक खुली रहेगी, जबकि सीट आवंटन परिणाम 18 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
सीट आवंटन और प्रवेश पत्र 19 अक्टूबर और 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है।
UP NEET UG Counselling 2024: पंजीकरण और सिक्योरिटी डिपॉजिट
यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिं पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। पंजीकरण शुल्क के साथ, छात्रों को सुरक्षा राशि भी जमा करनी होगी जो सरकारी कॉलेज सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेज सीटों के लिए 2,00,000 रुपये और निजी डेंटल कॉलेज सीटों के लिए 1,00,000 रुपये है।
वे अभ्यर्थी जो पहले ही पिछले राउंड में काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, लेकिन पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा जमा का भुगतान नहीं किया है, वे भुगतान पूरा करके यूपी नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also read MP AYUSH NEET UG 2024 Counselling: एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
जो लोग अंतिम राउंड में आवंटित सीट से शामिल नहीं हुए या रद्द कर दिया हो, वे भी भुगतान करके राउंड 3 में भाग ले सकते हैं। सुरक्षा जमा के भुगतान के बाद, आवेदकों को विकल्प भरने के लिए पात्र होने के लिए सुरक्षा जमा की शुल्क रसीद डाउनलोड करनी होगी।
UP NEET UG Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
- ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करना - 7 अक्टूबर (दोपहर 2 बजे तक) से 9 अक्टूबर (दोपहर 2 बजे तक)
- पंजीकरण और सुरक्षा शुल्क जमा करने की तिथि - 7 अक्टूबर (दोपहर 2 बजे से) से 9 अक्टूबर (शाम 5 बजे तक)
- मेरिट सूची की घोषणा - 10 अक्टूबर
- ऑनलाइन विकल्प भरना - 11 अक्टूबर ( दोपहर 2 बजे से 15 अक्टूबर (दोपहर 2 बजे तक)
- आवंटन परिणाम की घोषणा - 18 अक्टूबर 2024
- आवंटन पत्र डाउनलोड करने और प्रवेश की तिथि - 19 अक्टूबर और 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल