Santosh Kumar | August 30, 2024 | 08:25 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने आज यानी 30 अगस्त को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं। यूपी नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन के बारे में जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
उत्तर प्रदेश नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, वे 31 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आवंटित सीटों के लिए 5 सितंबर तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर उन्हें सीटें आवंटित की जाएंगी। साथ ही, रैंक, सीट की उपलब्धता और आरक्षण जैसे कारकों पर भी विचार किया जाएगा।
यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। बता दें कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85 फीसदी स्टेट कोटे की सीटों और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की सभी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन नीट यूजी 2024 मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
राउंड 1 काउंसलिंग में सीट पाने वाले छात्रों को "फ्री एग्जिट" की सुविधा मिलेगी। अगर वे आवंटित कॉलेज में एडमिशन नहीं लेना चाहते हैं, तो वे सीट छोड़ सकते हैं और उनकी फीस वापस कर दी जाएगी। इसके बाद, वे काउंसलिंग के अगले राउंड में भाग ले सकते हैं।
Also readNEET PG 2024 Results: एनबीईएमएस ने नीट पीजी आंसर-की जारी करने से किया इनकार, परिणाम को बताया सही
उम्मीदवार यूपी नीट काउंसलिंग 2024 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे देख सकते हैं-