Santosh Kumar | August 30, 2024 | 05:35 PM IST | 3 mins read
अधिकारी ने कहा, "अगर हम आगे प्रश्न और उत्तर जारी करना शुरू करते हैं, तो हमारे पास जल्द ही प्रश्न खत्म हो जाएंगे। साथ ही, हम कोचिंग सेंटर नहीं बनना चाहते हैं।"
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर छात्रों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एनबीईएमएस ने नीट पीजी आंसर-की जारी करने से इनकार कर मामले को और बढ़ा दिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एनबीईएमएस का कहना है कि नीट पीजी रिजल्ट 2024 में कोई गड़बड़ी नहीं है। साथ ही आंसर-की जारी करने की भी कोई योजना नहीं है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 23 अगस्त को नीट पीजी 2024 के नतीजे जारी कर दिए, लेकिन नई नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के कारण नतीजे छात्रों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस साल नीट पीजी 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
हालांकि इस व्यवस्था से कई छात्र नाखुश थे, लेकिन एनबीईएमएस का कहना था कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दोहरी शिफ्ट व्यवस्था लागू की गई थी। लेकिन नतीजों के बाद छात्रों के मुताबिक सुबह और शाम की शिफ्ट की रैंक में काफी अंतर था। शिफ्ट 2 के छात्र फिर से रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं।
इन चिंताओं के बावजूद, एनबीईएमएस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उत्तर कुंजी जारी करने की कोई योजना नहीं है। एनबीईएमएस के अधिकारी ने कहा, "कोई भी संस्थान जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है, आंसर-की जारी नहीं करता। मैं एनटीए की नीट यूजी को छोड़ रहा हूं क्योंकि मैं केवल मेडिकल परीक्षाओं के बारे में बात कर रहा हूं। हम उसी नीति पर चलते रहेंगे और उत्तर कुंजी जारी नहीं करेंगे।"
जब पूछा गया कि एनबीई कभी उत्तर कुंजी क्यों जारी नहीं करता, तो अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा एक विशिष्ट क्षेत्र है और इसमें सवाल तैयार करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए, अगर हमें ट्यूबरक्लोसिस पर सवाल बनाना है, तो हम केवल कुछ ही पहलुओं को कवर कर सकते हैं।" अधिकारी ने कहा, "अगर हम आगे प्रश्न और उत्तर जारी करना शुरू करते हैं, तो हमारे पास जल्द ही प्रश्न खत्म हो जाएंगे। साथ ही, हम कोचिंग सेंटर नहीं बनना चाहते हैं।"
नीट पीजी 2024 के छात्रों ने इस साल के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शिकायतों की बाढ़ ला दी है। हालांकि, एनबीई अपने रुख पर अड़ा हुआ है और उसने जोर देकर कहा है कि इस साल के नतीजों में कोई विसंगति नहीं है और कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।
इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक यूजर (@drkaushal1296) ने नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर आरटीआई दाखिल की है। उन्होंने लिखा, "मैंने पहले कभी आरटीआई दाखिल नहीं की, पता नहीं यह काम करेगा या नहीं। देखते हैं वे क्या जवाब देते हैं। उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा"
इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी नीट पीजी रिजल्ट 2024 को लेकर आरटीआई दाखिल करने की बात कही। एक यूजर (@faislaskar) ने लिखा, "मैं भी आरटीआई के बारे में सोच रहा हूं... बहुत हो गया.. हम एनबीई के लिए नहीं हैं.. एनबीई हमारे लिए होना चाहिए"