UP NEET PG Counselling 2024: यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के चयनित अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइंस जारी
Abhay Pratap Singh | November 28, 2024 | 02:54 PM IST | 2 mins read
एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी प्रोग्राम के लिए यूपी नीट पीजी राउंड 1 की ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित अभ्यर्थियों की लिस्ट upneet.gov.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, कार्यालय महानिदेशक लखनऊ द्वारा यूपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, राजकीय क्षेत्रों की सीटों पर आवंटित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया संबंधित मेडिकल कॉलेज/ संस्थान/ विश्वविद्यालय/ चिकित्सालय स्तर पर की जाएगी।
एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी प्रोग्राम के लिए यूपी नीट पीजी राउंड 1 की ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित अभ्यर्थियों की लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार MD/MS/DIPLOMA NEET PG 2024 के लिए जारी सूची में रोल नंबर, अपना नाम, पिता का नाम और स्टेट रैंक की जांच कर सकते हैं।
इसके अलावा, DNB NEET PG 2024 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची में अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, पिता का नाम और नीट रैंक की जांच कर सकते हैं। यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के माध्यम से चयनित कैंडिडेट की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://upneet.gov.in/NewandNotification.aspx पर जाकर जांच सकते हैं।
UP NEET PG 2024 Counselling Round 1 Guidelines: दिशा निर्देश
उम्मीदवार नीचे चयनित अभ्यर्थियों के लिए जारी गाइडलाइंस की जांच कर सकते हैं:
1) निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर आवंटित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया नामित नोडल सेंटरों पर पूरी की जाएगी।
2) आवंटित अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है।
3) आवंटित अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय मूल दस्तावेज (शैक्षणिक, आरक्षण संबंधी व अन्य प्रमाण पत्र) पेश करने होंगे।
4) निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों में आवंटन प्राप्त अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित शिक्षण शुल्क का सीटीएस बैंक ड्रॉफ्ट ‘महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश’ के पक्ष में देना होगा।
5) शासन द्वारा निर्धारत शिक्षण शुल्क संबंधी शासनादेश 28 अक्टूबर, 2024 तथा अल्पसंख्यक संस्थानों के फीस स्ट्रेकचर वेबसाइट dgme.up.gov.in एवं upneet.gov.in पर उपलब्ध है।
6) आवंटन प्राप्त अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेज/ संस्थान/ विश्वविद्यालय/ नोडल सेंटर स्तर पर गठित मेडिकल बोर्ड से मेडिकल परीक्षण कराना अनिवार्य है।
7) अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यू वर्ग हेतु दिनांक 1 अप्रैल, 2024 के बाद जारी प्रमाण पत्र मान्य होगा।
8) भारत सरकार के अधीन पदों पर नियुक्ति हेतु प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाण पत्र के प्रपत्र पर आरक्षण प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।
9) दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित केंद्रों से जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार