Saurabh Pandey | May 30, 2024 | 03:27 PM IST | 2 mins read
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 जो छात्र मुंशी मौलवी, आलिम, फाजिल और कामिल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से मौलवी, मुंशी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल और फाजिल परीक्षाओं का रिजल्ट आज यानी 30 मई को जारी किया जाएगा। यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्र अपना रिजल्ट मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल शाखाओं के लिए एक ही दिन जारी किया जाता है। यूपी मदरसा बोर्ड मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 कामिल और फाजिल परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले शीर्ष 10 छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
जिन छात्रों ने माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं, विशेषकर गणित और विज्ञान में शीर्ष तीन रैंक हासिल की, उन्हें 51,000 रुपये, एक टैबलेट और एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए आज जारी होने वाला है। इन परीक्षाओं में शामिल छात्र अपना रिजल्ट यूपी मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
May 30, 2024 | 12:18 PM IST
जो छात्र मुंशी मौलवी, आलिम, फाजिल और कामिल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर चेक कर सकेंगे।
May 30, 2024 | 11:59 AM IST
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मौलाना जमील अहमद निज़ामी ने कहा कि सभी बोर्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, लेकिन मदरसा बोर्ड के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। इससे करीब 1,80,000 छात्र अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
May 30, 2024 | 11:35 AM IST
ईद के बाद से इन कक्षाओं के लिए नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो चुका है। रिजल्ट में देरी का आरोप उधर, यूपी टीचर एसोसिएशन मदारिस अरबिया ने मदरसा बोर्ड के रिजल्ट में देरी पर नाराजगी जताई।
May 30, 2024 | 11:23 AM IST
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के तुरंत बाद इन कक्षाओं में पास छात्र-छात्राओं के अगली कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया मदरसों में शुरू कर दी जाएगी। इनके अलावा अन्य कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया मदरसों में अवकाश से पहले पूरी कर ली गई थी।
May 30, 2024 | 11:11 AM IST
May 30, 2024 | 11:03 AM IST
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए एक ही दिन जारी किया जाता है। पिछले बार यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट 27 जुलाई 2023 को जारी किया गया था।