UP lekhpal Answer Key Objection 2026: यूपी लेखपाल आंसर की आपत्ति विंडो जल्द होगी बंद, 1 जून तक उठाएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 05:52 PM IST | 2 mins read
यूपी लेखपाल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने की विंडो जल्द बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 1 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की 22 मई को जारी की गई थी और चुनौती दर्ज कराने की लिंक 26 मई, 2026 से सक्रिय है। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। निर्धारित तिथि व समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के मास्टर प्रश्नपत्र की प्रोविजनल उत्तर कुंजी के आधार पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है। यूपी लेखपाल आंसर की आपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। लिखित परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी।
Also read REET Mains Result 2026: रीट मेंस रिजल्ट rssb.rajathan.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
आयोग ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मात्र एक बार ही ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम अथवा डाक/ प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः बंद हो जाएगी।
परीक्षार्थी यूपीएसएसएससी लेखपाल आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। आयोग द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 की घोषणा की जाएगी।
UP lekhpal Answer Key 2026 objection window: आपत्ति दर्ज कैसे करें?
परीक्षार्थी यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की 2026 के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आपत्ति लिंक examqp.com/upssscLekhv02n/ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- ‘प्रश्न पत्र पर आपत्ति उठाएं’ लिंक पर क्लिक करें।
- आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- लागू शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार