Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 05:09 PM IST | 2 mins read
कॉमेडके यूजीईटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Now
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने आज अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम (UGET) 2026 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.comedk.org के माध्यम से कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2026: Mock Test Series
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain University | Presidency University | Dayananda Sagar University | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कॉमेडके रैंक कार्ड में पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, कैटेगरी, कॉमेडके रैंक और प्रतिशत स्कोर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
संस्थान द्वारा कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा 9 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। कॉमेडके 2026 परीक्षा के लिए लगभग 1.3 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इनमें से कुल 1.29 लाख कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे।
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा कर्नाटक के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक और संबंधित स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कॉमेडके परीक्षा के माध्यम से 20,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। कॉमेडके यूजीईटी स्कोर 150 से अधिक संस्थान स्वीकार करते हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कॉमेडके यूजीईटी 2026 स्कोरकार्ड जांच सकते हैं:
कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 2026 में सफल उम्मीदवार ही काउंसलिंग में शामिल होंगे। स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य है। कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होने की संभावना है। काउंसलिंग प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग चरण शामिल है।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कॉमेडके रैंक कार्ड, कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आधारकार्ड और जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट के लिए कॉमेडके की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।