UP ITI Admission 2025: यूपी आईटीआई एडमिशन राउंड 1 के लिए कल रिपोर्टिंग का अंतिम दिन, जानें जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | July 10, 2025 | 05:38 PM IST | 1 min read
राज्य व्यावसायिक परीक्षा परिषद (एससीवीटी) ने अभ्यर्थियों से समय पर रिपोर्ट करने की अपील की है ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
नई दिल्ली: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ ने 1 जुलाई, 2025 को सरकारी/निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए सीट आवंटन राउंड 1 जारी किया। अब यूपी आईटीआई में प्रवेश के लिए राउंड 1 की रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 8 जुलाई से बढ़ाकर 11 जुलाई कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट मिली है, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित आईटीआई संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। निर्धारित समय तक रिपोर्ट नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।
राज्य व्यावसायिक परीक्षा परिषद (एससीवीटी) ने अभ्यर्थियों से समय पर रिपोर्ट करने की अपील की है ताकि अगली काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट scvtup.in पर जा सकते हैं।
UP ITI Admission 2025: एससीवीटी हेल्पडेस्क
आईटीआई 2025 प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 0522-4150500 या +91 7897992063 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (केवल कार्य दिवसों में) है।
अगर आप ईमेल के जरिए संपर्क करना चाहते हैं तो help@admissionscvtup.in पर मेल भेज सकते हैं। इसके अलावा किसी भी अन्य जानकारी के लिए 0522-2336115 पर कॉल करें या वॉट्सऐप नंबर +91 9628372929 पर मैसेज करें।
Also read UP DElEd Result 2025: यूपी डीएलएड सेमेस्टर 2, 4 का रिजल्ट updeled.gov.in पर जारी, पास परसेंटेज जानें
UP ITI Admission 2025: आवश्यक दस्तावेज
यूपी आईटीआई काउंसलिंग के समय, उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लाने होंगे। जैसे:-
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- 10वीं/12वीं प्रमाणपत्र
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
- फीस रसीद
- श्रेणी प्रमाण पत्र यदि लागू हो
- अधिवास प्रमाणपत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ की फोटो
- पहचान प्रमाण
अगली खबर
]अनौपचारिक ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ के माध्यम से कनिष्ठ छात्रों को परेशान करना ‘रैगिंग’ माना जाएगा, यूजीसी का निर्देश
अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के ‘ग्रुप’ को ‘रैगिंग’ माना जाएगा और ‘रैगिंग’ रोधी नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यूजीसी को नए छात्रों से हर साल दर्जनों शिकायतें मिलती हैं, जिनमें वरिष्ठ छात्रों द्वारा उन्हें परेशान किए जाने के आरोप लगाए जाते हैं।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच