UP Home Guard Recruitment 2024: यूपी होमगार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

Saurabh Pandey | December 10, 2024 | 01:21 PM IST | 1 min read

वर्तमान में प्रदेश में 76 हजार से अधिक होमगार्ड कार्यरत हैं। इनमें से लगभग 75 हजार ड्यटी पॉइंट पर तैनात हैं। प्रतिवर्ष लगभग 4 हजार होमगार्ड सेवानिवृत्ति हो रहे हैं।

वर्तमान में प्रदेश में 76 हजार से अधिक होमगार्ड कार्यरत हैं।
वर्तमान में प्रदेश में 76 हजार से अधिक होमगार्ड कार्यरत हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स के हजारों पदों बंपर भर्ती होने वाली है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड्स के करीब 42 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। यह भर्ती दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

वर्तमान में प्रदेश में 76 हजार से अधिक होमगार्ड कार्यरत हैं। इनमें से लगभग 75 हजार ड्यटी पॉइंट पर तैनात हैं। प्रतिवर्ष लगभग 4 हजार होमगार्ड सेवानिवृत्ति हो रहे हैं। वर्ष 2033 तक करीब 44 हजार से अधिक होमगार्ड्स सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नई नियुक्ति की प्रक्रिया समय से पूरी की जानी चाहिए। इसके साथ ही भर्ती को दो चरणों में आयोजित करें।

UP Home Guard Recruitment 2024: आयुसीमा

यूपी होमगार्ड्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग सहित सभी आरक्षित श्रेणियों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

UP Home Guard Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा पास होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की डिग्री या डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है।

Also read MP SET 2024 Admit Card: एमपीपीएससी सीईटी एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी; 15 दिसंबर को होगी परीक्षा

UP Home Guard Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

होमगार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए होम गार्ड फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। इस भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 21700 रूपये से 34800 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications