यूपी बोर्ड की छात्रों, अभिभावकों से फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की अपील, upmsp.edu.in पर ही देखें अपडेट्स
Santosh Kumar | September 10, 2025 | 10:24 AM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड ने कहा है कि हाल ही में पता चला है कि upmsp-edu.in और upmsponline.in जैसी कुछ फर्जी वेबसाइट भी सक्रिय हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने छात्रों और उनके अभिभावकों से फर्जी वेबसाइटों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी आधिकारिक अपडेट केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ही उपलब्ध होंगे। यूपीएमएसपी की ओर से यह अलर्ट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के अपने आधिकारिक हैंडल पर जारी किया है।
यूपी बोर्ड की ओर से जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में साफ तौर पर कहा गया है कि हाल ही में पता चला है कि upmsp-edu.in और upmsponline.in जैसी कुछ फर्जी वेबसाइट भी सक्रिय हैं, जो आम जनता में भ्रम पैदा कर सकती हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें
बोर्ड ने सभी छात्रों, अभिभावकों, स्कूल प्रधानाचार्यों और अन्य संबंधित लोगों को सूचित किया है कि किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने या बोर्ड से संबंधित किसी भी कार्य के लिए केवल upmsp.edu.in पर ही जाएं।
परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि फर्जी वेबसाइटों पर उपलब्ध किसी भी प्रकार की जानकारी, लिंक या भुगतान से बचें, क्योंकि परिषद द्वारा जारी सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगी।
फर्जी वेबसाइटों से रहें सावधान
किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी, परीक्षा कार्यक्रम, पंजीकरण प्रक्रिया, परिणाम एवं अन्य आदेश केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगे। छात्रों, शिक्षकों एवं विद्यालयों से अपील की गई है कि वे अन्य वेबसाइट न देखें।
बोर्ड सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि अधिसूचनाएं और आदेश बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के अलावा कहीं और प्रकाशित नहीं होते। इसलिए किसी भी फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
अगली खबर
]OFSS Bihar Admission 2025-27: बीएसईबी ने स्पॉट एडमिशन के तहत 11वीं कक्षा में दाखिले की तिथि 12 सितंबर तक बढ़ाई
स्पॉट एडमिशन के इच्छुक छात्रों को +2 स्कूल के प्राचार्य से मिलकर उस संकाय और विषय में प्रवेश के लिए अनुरोध करना होगा जिसमें सीट रिक्त है। संबंधित प्राचार्य रिक्त सीटों पर छात्रों का नामांकन करेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल