Saurabh Pandey | September 14, 2024 | 04:00 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क चालान जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2024 है। जबकि छात्र-छात्राओं के विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2024 रखी गई है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं- 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। जो छात्र यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करने से चूक गए थे, वे 25 सितंबर तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को लेट फीस के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
इसके साथ ही बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है। छात्र 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल 21 से 23 सितंबर के बीच छात्रों के दस्तावजों की जांच करेंगे। इसके बाद 24 से 27 सितंबर तक आवेदन करेक्शन का मौका मिलेगा।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख पहले 31 अगस्त तक थी, लेकिन इस दौरान कई उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, जिसे देखते हुए बोर्ड ने पंजीकरण की समय-सीमा को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क चालान जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2024 है। जबकि छात्र-छात्राओं के विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2024 रखी गई है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी और छात्र-छात्राओं के विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर थीं। जिन्हें अब बढ़ाकर 20 और 25 सितंबर कर दिया गया है।
Also read Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण 16 सितंबर से होगा शुरू
इसके अलावा 26 से 30 सितंबर के बीच स्कूल के प्रधानाचार्य छात्रों के विवरण की जांच करेंगे, जबकि 1 से 5 अक्टूबर के बीच फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने का मौका मिलेगा।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, 31 अगस्त, 2024 के बाद सभी संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों को 20 सितंबर, 2024 तक प्रति छात्र 100 के विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। वहीं विलम्ब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र, छात्राओं के शैक्षिक विवरण 25 सितंबर, 2024 दोपहर 12 बजे तक वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करने होंगे।