Abhay Pratap Singh | July 4, 2026 | 07:56 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की इंप्रूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा/ आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 16 एवं 17 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम सूचना के अनुसार, वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10) इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा तथा इंटरमीडिएट (कक्षा 12) कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा दोहपर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उस पर हस्ताक्षर करने के बाद छात्रों को वितरित करेंगे।
बोर्ड ने एक अन्य नोटिस में बताया कि, कक्षा 10वीं और 12वीं की इंप्रूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा/ आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 16 एवं 17 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से संपर्क करें।
Also readBSEB 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड ने 11वीं कक्षा में स्पॉट नामांकन की तारीख 9 जुलाई तक बढ़ाई
यूपीएमएसपी के अनुसार, स्कूल के प्रधानाचार्य को कक्षा 10 के आंतरिक मूल्यांकन के विषयवार अंकों की सूची तथा कक्षा 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंकों वाली ओएमआर शीट को 20 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करनी होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा जिला मुख्यालय पर निर्धारित राजकीय अथवा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कराई जाएगी।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को दिशानिर्देश की जांच कर लेनी चाहिए: