UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? संभावित तिथि, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 6, 2025 | 02:16 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in / upmsp.edu.in / results.upmsp.edu.in पर सक्रिय किया जाएगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। उम्मीद जताई गई है कि यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा का परिणाम अप्रैल महीने के मध्य से अंत तक जारी किया जा सकता है।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड की घोषणा के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in / upmsp.edu.in / results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट की संभावित तिथि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड के नतीजे 20 से 25 अप्रैल, 2025 के बीच आने की उम्मीद है। हालांकि, यूपीएमएसपी ने अभी तक यूपी बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट और यूपी बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इस साल, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए लगभग 51.37 लाख छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए करीब 1.5 लाख शिक्षकों को नियुक्त किया गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 के लिए 27.32 लाख तथा यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 12 के लिए 27.05 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थी। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ऑडियो रिकॉर्डर के माध्यम से सभी केंद्रों की निगरानी भी की गई। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
UP Board Exam Result 2025: पिछले 5 सालों का उत्तीर्ण प्रतिशत
छात्र नीचे दी गई सारणी में पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत जांच सकते हैं:
| वर्ष | यूपी बोर्ड कक्षा 10 का पास प्रतिशत | यूपी बोर्ड कक्षा 12 का पास प्रतिशत |
|---|---|---|
| 2024 | 89.55% | 82.60% |
| 2023 | 89.78% | 75.52% |
| 2022 | 88.18% | 85.33% |
| 2021 | 99.53% | 97.47% |
| 2020 | 83.31% | 74% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार